कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

भारत ने खिलाडियों को आराम देकर सही निर्णय लिया: अकरम

कराची। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान वसीम अकरम का मानना है कि भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय मैचों की सीरीज में अपने पांच सीनियर खिलाडियों को आराम देकर एक दम सही निर्णय लिया है और भारत अगले वर्ष होने वाले विश्व कप के लिए सही दिशा में तैयारियां कर रहा है। अकरम ने कहा कि भारतीय चयनकर्ताओं ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में पांच खिलाडियों को आराम देने का जो निर्णय लिया है वह आसान नही था।
उन्होंने कहा कि वीरेन्द्र सहवाग और गौतम गंभीर की जोडी विश्व की सर्वश्रेष्ठ ओपनर जोडियों में से एक है और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर पुरानी शराब की तरह हैं जो समय के साथ और बेहतर होते जा रहे हैं। जहीर खान और हरभजन सिंह को आराम देने से निश्चित की भारत की गेंदबाजी पर असर पडेगा लेकिन मेरा मानना है कि यह एक दम सही फैसला है।
अगर भरत ऑस्ट्रेलिया से एकदिवसीय मैचों की सीरीज में हार भी जाता है तो भी उनके लिए कोई खास चिंता की बात नही होगी। अकरम ने कहा कि भारतीय क्रिकेट निश्चित ही सही राह पर चल रहा है। अकरम ने कहा कि दो टेस्ट मैचों कि क्रिकेट सीरीज 2-0 से जीतना दुनिया की नंबर एक टीम के रूप में उनके दर्जे को सही साबित करता है। संतुलित भारतीय टीम चुनने के लिए चयनकर्ताओं की तारीफ करनी चाहिए। ऎसे समय जब पाकिस्तानी चयनकर्ता अंधेरे में घिरे है, भारतीय चयनकर्ता सही फैसले कर रहे है, जो भविष्य पर असर डालेग।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें