नई दिल्ली। वित्तीय प्रोत्साहन पैकेजों की वापसी और मौद्रिक नीति क़डी किए जाने के बावजूद मार्च में देश के औद्योगिक उत्पादन में 13.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। पिछले वर्ष मार्च में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में 0.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी और पूरे 2008-09 के दौरान आईआईपी में 2.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी आंक़डों के अनुसार विनिर्माण क्षेत्र में मार्च में 14.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई। खनन क्षेत्र में 11 प्रतिशत और बिजली उत्पादन में 7.7 प्रतिशत वृद्धि हुई। वित्त वर्ष 2009-10 में इन तीन क्षेत्रों की सकल वृद्धि दर क्रमश: 10.9 प्रतिशत, 9.7 प्रतिशत और छह प्रतिशत रही। मंत्रालय के बयान में कहा गया कि 17 औद्योगिक समूहों में से 14 में मार्च 2010 के दौरान वृद्धि दर्ज की गई।
भारत समाचार
औद्योगिक उत्पादन में 13.5 प्रतिशत की वृद्धि





















