लंदन। "स्पाइस गर्ल" बैंड की पूर्व सदस्य मेलाने ब्राउन (मेल-बी) ने स्टीफन बेलाफोंट के साथ अपने वैवाहिक जीवन को खुशहाल बताया है।
मेल-बी ने अपने प्रवक्ता के जरिए उन अफवाहों का खंडन किया है, जिनमें उनके विवाह के टूटने की बातें की जा रही थीं। इसके लिए मेल-बी ने टि्वटर पर अपने पति के साथ एक तस्वीर भी जारी की है। मेल-बी के पति ने कथित तौर पर एक ब्रिटिश समाचार पत्र से कहा था कि उनका वैवाहिक संबंध खत्म हो चुका है और मेल-बी जल्द ही उनके बगैर ब्रिटेन लौटने वाली हैं। इन खबरों से बाध्य होकर मेल-बी के प्रवक्ता को बयान जारी करना प़डा है। मेल-बी के प्रवक्ता ने कहा कि उनकी शादीशुदा जिंदगी पहले जैसी अच्छी चल रही है लेकिन खुद मेल-बी और स्टीफन ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है।





















