कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

भ्रष्टाचार रोकने में नाकाम रही है आईसीसी: लतीफ

कराची। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) क्रिकेट में भ्रष्टाचार को रोकने में पूरी तरह नाकाम रही है। लतीफ ने कहा कि इस संबंध में आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई को सक्रिय रहते हुए क़डाई से पेश आना चाहिए। इसके लिए कुछ स्पष्ट नीतियां बनानी आवश्यक हैं।

आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र "द एज" से बातचीत के दौरान लतीफ ने कहा, ""आईसीसी भ्रष्टाचार रोकने के लिए क़डे नियम नहीं बना रही है और यही कारण है कि उसकी भूमिका पर सवाल ख़डे किए जा रहे हैं। उसे इस संबंध में क़डाई से पेश आना होगा।"" लतीफ से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ज्यौफ्रे बायकॉट ने इस मामले में आईसीसी की आलोचना की थी। बायकॉट ने समाचार पत्र "द डेली टेलीग्राफ" के लिए सोमवार को लिखे गए अपने स्तंभ में लिखा कि आईसीसी पाकिस्तानी खिलाç़डयों से जु़डे भ्रष्टाचार के मामलों को संभालने मेें पूरी तरह नाकाम रही है। बायकॉट ने यह भी लिखा कि यह आईसीसी की नाकामी का ही नतीजा है कि पाकिस्तानी खिलाç़डयों के बार-बार मैच फिक्सिंग में शामिल होने की खबरें आती रहती हैं।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें