कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

2 बच्चो की कुल्ह़ाडी से हत्या

रांची। झारखण्ड में मानसिक रूप से विकलांग एक व्यक्ति ने कुल्ह़ाडी से प्रहार कर दो बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के अनुसार, झारखण्ड के गुमला जिले के झटानीटोली गांव का रहने वाला सुकिया ओरोन (28) ने गुरूवार शाम अपने चचेरे भाई के दो छोटे बच्चों को जान से मार डाला।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से सुकिया अजीब हरकतें करने लगा था। पति के इस हालत को देख उसकी पत्नी ने इलाज के लिए गुरूवार को किसी तंत्र-मंत्र वाले को बुलाया था।
कथित इलाज के बाद सुकिया हिंसा पर उतारू हो गया और कुल्ह़ाडी हाथ में लिए घर से बाहर चला गया। बाहर जाकर उसने अपने चचेरे भाई के बेटों सुखेदेवा (5), बुधेश्वर जो ढाई वर्ष का था पर कुल्ह़ाडी से वार कर उन्हें जान से मार दिया। इसके अलावा भी उसने दो और व्यक्तियों पर हमला किया लेकिन वे अपने आप को बचाने में सफल रहे। बाद में गांव वालों ने सुकिया को पक़डकर पुलिस के हवाले कर दिया।  

अन्य खबरें

अन्य खबरें