लंदन। ब्रिटेन की सबसे ब़डी खाद्य उत्पादक कंपनी "प्रीमियर फूड्स" पर तब करीब 17,000 पाउंड का जुर्माना कर दिया गया, जब एक पिता द्वारा की गई शिकायत में अपने बच्चों के लिए सैंडविच बनाते समय इस कंपनी की ब्रैड में मरा हुआ चूहा मिला।
41 वर्षीय स्टीफन र्फोस ने इस कंपनी की ब्रैड में एक मृत चूहा पाया। स्टीफन र्फोस ने ऑक्सफोर्ड ब्राउन कोर्ट में बताया कि उन्होंने एक डॉलर की कीमत पर यह ब्रेड लोफ खरीदा था। सैंडविच बनाते समय उन्हे ब्रेड में मृत चूहा मिला। उन्होंने तुरंत पर्यावरण स्वास्थ अधिकारी को बुलाया, जिन्होंने इस टुक़डे को फोंरेसिक लैब भेज दिया। जांच के बाद बेड में चूहा होने की पुष्टि हो गई। अधिकारियों ने प्रीमियर फूड्स" कंपनी का निरीक्षण किया। खाद्य पदार्थ बनाने व उसे संरक्षित करने के सभी चरणों को सुनिpत करने में विफल होने पर उस पर जुर्माना किया गया। "प्रीमियर फूड्स" ब्रिटेन की एक ब़डी उत्पादक कंपनी है और करीब 99 प्रतिशत घर इस कंपनी के उत्पादों का प्रयोग अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में करते हैं।





















