लॉस एंजेलिस। दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन को अपना पिता बताने वाली महिला का दावा खारिज कर दिया गया है। वेबसाइट "टीएजेड डॉट कॉम" के मुताबिक लॉस एंजेलिस की एक अदालत के न्यायाधीश ने उस महिला की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई से इंकार कर दिया। वेबसाइट के मुताबिक मोसीनी पेटिट जैक्सन ने सबूत के तौर पर दस्तावेजों के साथ अदालत में दावा पेश किया था। उसने इसके लिए अपना डीएनए टेस्ट कराने की मांग की थी लेकिन मंगलवार को उसकी याचिका खारिज कर दी गई। इसके अलावा मोसीनी ने जैक्सन की संपत्ति में हिस्सेदारी का दावा भी पेश किया था। इस संबंध में भी उसकी याचिका को खारिज कर दिया गया।
भारत समाचार
खुद को जैक्सन की बेटी बताने वाली महिला की याचिका खारिज





















