कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मिग-27 दुर्घटनाग्रस्त, चालक सुरक्षित

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर जिले में शुक्रवार को वायुसेना का मिग-27 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रक्षा मंत्रालय के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी विंग कमांडर महेश उपासनी ने बताया कि यह दुर्घटना दुरिया गांव के पास सुबह 8.30 बजे उस समय हुई जब मिग विमान कलाईकोंडा एयरबेस से अपनी नियमित उ़डान पर था। उपासनी के मुताबिक चालक सकुशल विमान से बाहर आने में सफल रहा और इस हादसे में कोई नागरिक भी हताहत नहीं हुआ। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद बचाव दल को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि इस दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें