नई दिल्ली। देश में इस साल फरवरी के दौरान खनिजों का उत्पादन पिछले साल के इसी माह की तुलना में 12.2 प्रतिशत अधिक रहा।
सरकार की तरफ से कल जारी आंकडों के अनुसार फरवरी-09 में कोयला उत्पादन पांच करोड तीन लाख टन, लौह अयस्क दो करोड दो लाख टन और प्राकृतिक गैस का 41 लाख 40 हजार घन मीटर हुआ। इस दौरान कच्चो तेल का उत्पादन 27 लाख टन, बॉक्साईट 12 लाख टन और तांबा का 12 हजार टन रहा। जिंका का उत्पादन 92 हजार टन और 203 किलोग्राम सोने का उत्पादन हुआ।





















