कटिहार। बिहार के कटिहार में ट्रेन में सफर कर रही एक ऑस्ट्रेलियाई महिला पर्यटक से छे़डछ़ाड के आरोप में पुलिस ने बुधवार को एक रेल इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया। बारसोई राजकीय रेलवे पुलिस के मुताबिक कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन के प्रथम श्रेणी डिब्बे में सवार पटना से न्यू जलपाईगु़डी के लिए सफर कर रही ऑस्ट्रेलियाई महिला पर्यटक अनायन ली ने सहयात्री रेलवे के इंजीनियर अरूण कुमार राय पर छे़डछ़ा़ड का आरोप लगाया है। इस सिलसिले में पीç़डता ने बारसोई राजकीय रेलवे पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी इंजीनियर को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।
भारत समाचार
विदेशी बाला से छे़डछ़ाड के आरोप में इंजीनियर गिरफ्तार





















