लंदन। हॉलीवुड अभिनेत्री कैरी मुलिगन शिया लाबेफ से अलगाव के बाद अपनी मातृभूमि ब्रिटेन लौट आई हैं। लंदन में जन्मी मुलिगन पिछले साल न्यूयार्क में बस गई थीं।
वेबसाइट "टेलीग्राफ डॉट को डॉट यूके" के मुताबिक मुलिगन ने ओलिवर स्टोन की फिल्म "वॉल स्ट्रीट: मनी नेवर स्लीप्स" में काम करने के दौरान लाबेफ संग समय गुजारना शुरू किया था। अब वह वापस ब्रिटेन लौट आई हैं। मुलिगन कहती हैं कि अब वह अपने परिवार के साथ समय गुजारना चाहती हैं इसलिए लंदन लौट आई हैं।
भारत समाचार
अलगाव के बाद ब्रिटेन लौटीं मुलिगन





















