कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मुशर्रफ के खुलासे से हमारे मुंबई हमले दावे को मिला बल : भाजपा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के खुलासे से उसके इस दावे को बल मिला है कि पाकिस्तान आतंकवाद का सबसे ब़डा प्रायोजक है। मुशर्रफ ने एक जर्मन पत्रिका को दिए साक्षात्कार में कहा है कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ ल़डने के लिए आतंकवादी समूहों को प्रशिक्षित करता था और उनकी सरकार भारत के साथ कश्मीर मुद्दे पर बातचीत चाहती थी इसलिए वह सब कुछ जानते हुए भी इस ओर से आंखें मूंदे रहती थी।
भाजपा महासचिव व प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि जब तक पाकिस्तान भारत के खिलाफ राज्य प्रायोजित आतंकवाद नहीं रोकता तब तक उसके साथ अर्थपूर्ण वार्ता नहीं हो सकती। उन्होंने कहा, ""मुशर्रफ ने वहीं स्वीकार किया है जो हम कहते आ रहे हैं। हमने कहा था कि मुंबई हमले में पाकिस्तान की भूमिका थी। इसलिए हमने सरकार से कहा था कि पाकिस्तान से तब तक कोई अर्थपूर्ण वार्ता नहीं हो सकती जब तक कि वह राज्य प्रायोजित आतंकवाद रोकता नहीं।""

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें