कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

हॉपमैन कप के फाइनल में स्पेन

पर्थ। स्पेन ने अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए मेजबान आस्ट्रेलिया को गुरूवार को 3-0 से हराकर हॉपमैन कप मिश्रिम टीम टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली। स्पेन की टूर्नामेंट यह लगातार तीसरी जीत है।
इससे पहले उसने अमेरीका को 3-0 से और रोमानिया का भी इसी अंतर से शिकस्त दी थी। इस तरह स्पेन गु्रप ए में अपने सभी मैच जीतकर शीष् पर रहा। महिला एकल में मारिया जोस मार्टिनेज सांचेज ने सामथा जोसुर को 6-4, 6-1 से शिकस्त देकर स्पेन को 1-0 से आगे किया और उसके बाद टोमो रोब्रेडो ने लेटन हेविट की चुनौती को 6-2, 6-4 से ध्वस्त करते हुए अपनी टीम को फायदा में पहुचा दिया।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें