नई दिल्ली। होंडा सिएल कार्स इंडिया ने अपने फ्लैगशिप माडल सिटी का नया संस्करण पेश किया है। इस कार का मूल्य (एक्स शोरूम दिल्ल) 9.53 लाख से 10.25 लाख रूपए के बीच होगा। इस नई सिटी में कई नए फीचर्स का समावेश किया गया है। सिटी के नए संस्करण में लेदर सीट और लेदर स्टियरिंग होगी।
होंडा सिएल कार्स इंडिया के विपणन निदेशक तात्सुया नात्सुमे ने कहा कि होंडा सिटी देश के सबसे सफल् तथा पसंदीदा ब्रांडो में शामिल है। एक्सलूसिव में कई नई विशेषताएं डाली है। कंपनी सितंबर, 2009 में होंडा सिटी को भारतीय बाजार में उतारा था।
भारत समाचार
होंडा सिटी का नया संस्करण





















