कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

जेपीएससी की पूर्व सचिव भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार

रांची। झारखण्ड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के परीक्षा नियंत्रक व पूर्व सचिव को राज्य सतर्कता ब्यूरो द्वारा नौकरी घोटाले के सिलसिले में बुधवार को गिरफ्तार किया गया।

एलिस ऊषा रानी सिंह को मंगलवार की रात हजारी बाग जिले से गिरफ्तार किया गया। वह कई महीने से फरार थीं। सूत्रों के मुताबिक ऊषा रानी के पास विदेशी नस्ल के पांच कुत्ते हैं जिनकी कीमत एक लाख से छह लाख रूपए है। इन कुत्तों के रखरखाव और भोजन पर वह लगभग 1.75 लाख रूपए प्रतिमाह खर्च कर देती हैं। जेपीएससी परीक्षा के माध्यम से 2007-08 में 172 प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त किए गए थे। नियुक्तियों कथित अनियमितताओं की जांच के लिए सतर्कता आयोग ने पिछले साल आदेश दिया था। सतर्कता विभाग ने इस वर्ष की शुरूआत में अपने प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा है कि 38 उम्मीदवार जो परीक्षा में शामिल थे उनकी नियुक्ति अवैध तरीके से हुई थी। उपरोक्त अधिकारियों को सरकार ने बर्खास्त कर दिया है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें