रोजारियो। अर्जेटीना में जारी महिला हॉकी विश्व कप में भारतीय टीम को एक और हार का सामना करना प़डा है। मंगलवार को खेले गए पूल-ए के अपने पांचवें मुकाबले में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के हाथों 0-3 से हार झेलनी प़डी।
मध्यांतर तक दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकी थीं लेकिन मध्यांतर के बाद रक्षापंक्ति की कमजोरी के कारण भारतीय टीम को तीन गोल खाने प़डे। विश्व कप में भारतीय टीम की यह चौथी हार है। भारतीय महिलाओं ने अब तक कुल पांच मैच खेले हैं। चार में उसे हार मिली है जबकि वह एकमात्र मैच में जापान को 2-0 से हराने में सफल रही है। खिताबी दौ़ड से पहले ही बाहर हो चुकी भारतीय टीम का अंतिम लीग मुकाबला 10 सितंबर को दक्षिण अफ्रीका के साथ होना है।
पूल-ए में भारत ने पांच मैचों से तीन अंक जुटाए हैं। छह टीमों की तालिका में भारतीय टीम पांचवें क्रम पर है जबकि मौजूदा चैम्पियन हॉलैंड 15 अंकों के साथ पहले और इंग्लैंड की टीम 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। इंग्लैंड और हॉलैंड की टीमें पूल-ए से सेमीफाइनल में खेलने का हक हासिल कर चुकी हैं। इस पूल में आस्टे्रलिया ने नौ अंक जुटाए हैं जबकि न्यूजीलैंड के चार अंक हैं। मंगलवार को खेले गए पूल-ए के अन्य मुकाबलों में हॉलैंड ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए जापान को 5-2 से पराजित किया जबकि जर्मनी की टीम आस्टे्रलिया पर 1-0 से जीत हासिल करने में सफल रही।
भारत समाचार
महिला हॉकी विश्व कप : न्यूजीलैंड से भी हारी भारतीय टीम




















