कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

नई तकनीक से नहीं होंगी रेल दुर्घटनाएं : ममता

कोलकाता। रेल मंत्री ममता बनर्जी ने गुरूवार को कहा कि भारतीय रेलवे एक से दो वर्ष के भीतर दुर्घटना रोकने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल करेगी। इसके बाद भविष्य में कोई रेल दुर्घटना नहीं होगी। कोलकाता शहर के दक्षिणी छोर पर मेट्रो सेवा के विस्तार का उद्घाटन करते हुए ममता ने कहा, ""हम एक से दो वर्ष के भीतर रेलवे के सभी खंडों में स्वचालित सिग्नल प्रणाली, टक्कर-रोधी यंत्र एवं रेल सुरक्षा तथा चेतावनी प्रणाली स्थापित करेंगे। ये तकनीक हमें किसी भी तरह की दुर्घटना से बचाएगी और भविष्य में कोई रेल दुर्घटना नहीं होगी।"" उन्होंने कहा, ""जब भी रेल दुर्घटनाएं हुई, लोगों ने मुझ पर और मेरे विभाग पर रेल गाç़डयों में टक्कर-रोधी यंत्र नहीं लगाने के लिए दोषी ठहराया। हमारे पूर्ववर्ती अधिकारियों ने ऎसा यंत्र विकसित करने के बार में नहीं सोचा था। रेल मंत्री बनने के बाद एक वर्ष के भीतर मैंने ऎसा यंत्र विकसित करवाने की शुरूआत की। यात्रियों की सुरक्षा एवं बचाव के लिए मैं हर कदम उठाऊंगी।""

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें