कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन : बूनसैक को हराकर कश्यप क्वार्टर फाइनल में

ओडेनीस (डेनमार्क)। भारत के पुरूपल्ली कश्यप शानदार प्रदर्शन करते हुए डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज बैटमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।
कश्यप ने गुरूवार को खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में तीसरे वरीयता प्राप्त खिल़ाडी थाईलैंड के बूनसैक पोनसाना को 21-9, 21-19 से पराजित किया।
इस टूर्नामेंट के लिए कश्यप को कोई वरीयता नहीं मिली है लेकिन इसके बाजूद उनका शानदार प्रदर्शन जारी है। विश्व के 10वें वरीयता प्राप्त खिल़ाडी बूनसैक के खिलाफ कश्यप का प्रदर्शन इसका उदाहरण है।
कश्यप ने हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित 19वें राष्ट्रमंडल खेलौं के एकल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। अगले दौर में कश्यप का सामना विश्व के 26वें वरीयता प्राप्त खिल़ाडी चीन के पेंगयू डू के साथ होगा। डू इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले एकमात्र चीनी खिल़ाडी हैं।
कश्यप के रूप में भारत की एकमात्र चुनौती इस टूर्नामेंट में बची है। भारत के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिल़ाडी चेतन आनंद और आनंग पवार पहले ही एकल मुकाबलों से बाहर हो चुके हैं।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें