कराची। पाकिस्तान क्रिकेट टीम की नजरें अगले महीने चीन में होने वाले एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर लगी हुई है। चीन के ग्वांग्झू शहर में 12 नवंबर से शुरू होने वाले एशियाड में पहली बार टी-20 क्रिकेट को शामिल किया गया है।
पाक क्रिकेट टीम के नए कप्तान खालिद लतीफ का कहना है कि भारत की टीम का इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेने से उनकी टीम के स्वर्ण जीतने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने लतीफ के हवाले से लिखा है, ""हमें ओलंपिक या एशियाई खेलों में अब तक खेलने का मौका नहीं मिला है। इन ब़डी प्रतियोगिताओं में जीतने के बाद खिलाडियों की खुशी देखने लायक होती है।"" लतीफ ने कहा कि पहले स्थान पर आने के बाद जब राष्ट्रीय ध्वज ऊपर की ओर उठता है तो उस समय अलग ही खुशी महसूस होती है। हमारे लिए यह टूर्नामेंट महत्वपूर्ण है और हम इसे कतई हल्के में लेने की कोशिश नहीं करेंगे। ट्वेंटी-20 के इस मुकाबले में खालिद को टीम का कप्तान बनाया गया है। उन्होंने कहा कि टीम का कप्तान बनाया जाना मेरे लिए गर्व की बात है। यह मेरा सौभाग्य है कि वरिष्ठ खिलाç़डयों के साथ मुझे खेलने का अवसर मिल रहा है। पाकिस्तान के अलावा इसमें टेस्ट खेलने वाली टीम श्रीलंका व बांग्लादेश की होगी। इसके बाद अफगानिस्तान, मेजबान चीन, मलेशिया, मालदीव, सिंगापुर व नेपाल की टीमें होंगी। लतीफ ने कहा कि अगर भारतीय टीम इसमें हिस्सा लेती तो जरूर क़डा मुकाबला होता लेकिन उनके नहीं आने से हमारी टीम मजबूत स्थिति में होगी। मैं मैच खेलने को लेकर काफी उत्सुक हूं। गौरतलब है कि दाएं हाथ के बल्लेबाज लतीफ को केवल 5 एकदिवसीय व इतने ही ट्वेंटी-20 मैच खेलने का अनुभव है।
भारत समाचार
एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद : लतीफ





















