कार्डिफ। मैच फिक्सिंग विवाद की वजह इन दिनों कठिन दौर से गुजर रही पाकिस्तानी क्रिकेट टीम रविवार को कार्डिफ में ट्वेंटी-20 श्रृंखला के पहले मुकाबले में इंग्लैंड से भि़डेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स क्रिकेट मैदान में खेला जाएगा। टेस्ट श्रृंखला में करारी हार का सामना करने वाली पाकिस्तानी टीम को यहां न सिर्फ मैच जीतने के लिए खेलना होगा बल्कि उसे अपने सम्मान की ल़डाई भी ल़डनी होगी। पाकिस्तानी टीम के लिए थो़डी राहत की बात यह है कि टीम में शोएब अख्तर जैसे अनुभवी गेंदबाज की वापसी हुई है तो बल्लेबाजी में मोहम्मद यूसुफ सरीखे खिल़ाडी टीम के साथ हैं। टीम का नेतृत्व भी शाहिद अफरीदी करेंगे जो फटाफट क्रिकेट के शानदार खिल़ाडी माने जाते हैं। अफरीदी पहले ही कह चुके हैं कि उनकी टीम पूरे विवाद को भूल मुकाबले पर ध्यान देगी। उधर, इंग्लैंड की टीम के हौसले बुलंद हैं। टीम टेस्ट श्रृंखला पर कब्जा कर वह पकिस्तान के खिलाफ मनोवैज्ञानिक बढ़त बनाए हुए है। केविन पीटरसन की गैरमौजूदगी के बावजूद टीम में कई ऎसे बल्लेबाज हैं जो मैच का रूख बदलने का माद्दा रखते हैं। टीम की गेंदबाजी भी सशक्त है।
भारत समाचार
ट्वेंटी-20 में पाकिस्तान-इंग्लैंड की भिडंत आज





















