कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

पाकिस्तान के साथ नरम सीमा चाहते हैं बादल

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शनिवार को भारत और पाकिस्तान की सरकारों से आग्रह किया कि इस क्षेत्र में आर्थिक उन्नति को बढ़ावा देने के लिए दोनों देशों के बीच अंतर्राष्ट्रीय सीमा को नरम, सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए पहल की जानी चाहिए। बादल ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार अपेक्षाकृत सुस्त है तथा व्यापार की संभावना को और तलाशा जाना चाहिए।

ग्रामीण एवं औद्योगिक विकास अनुसंधान केंद्र (सीआरआरआईडी) द्वारा यहां आयोजित एक चर्चा सत्र में बादल ने कहा कि निश्चितरूप से इस कदम से मध्य एशिया और यूरोप के लिए स़डक मार्ग के जरिए व्यापार की संभावना को बल मिलेगा। चर्चा सत्र का शीर्षक था ""इन्फ्रास्ट्रक्चर लिंकेज बिटवीन टू पंजाब (दो पंजाब के बीच अधोसंरचना संपर्क)।"" बादल ने कहा, ""इसलिए यह जरूरी है कि भारत सरकार और पाकिस्तान सरकार की सहमति से दोनों पंजाबों के बीच अधोसंरचना संपर्क विकसित किया जाए।"" बादल ने कहा कि अब समय आ गया है, जब भारत और पाकिस्तान के पंजाब प्रांतों को अपने सामाजिक-आर्थिक विकास तथा समृद्धि के लिए करीब आ जाना चाहिए, क्योंकि दोनों प्रांतों के बीच भाषाई समानता के साथ ही भौगोलिक निकटता, सांस्कृतिक एकरूपता और आर्थिक रूप से अंतरनिर्भरता की स्थिति है। बादल ने कहा कि यद्यपि दोनों देशों के बीच अटारी-वाघा स़डक मार्ग के जरिए कुछ व्यापार होता, लेकिन यह बहुत सीमित है। इसके साथ ही बादल ने प्रमुख अर्थशाçस्त्रयों, विद्वानों, राजनीतिक विशेषकों और बुद्धिजीवियों का आह्वान किया कि उन्हें आगे आकर कुछ इस तरह का माहौल तैयार करना चाहिए, ताकि दोनों देशों की जनता के बीच विश्वास निर्माण प्रक्रिया के रूप में सीधा संपर्क स्थापित हो सके। बादल ने कहा कि दोनों पंजाब प्रांतों के बीच संपर्क स्थापित होने को दो स्वतंत्र संप्रभु देशों को कमजोर किए जाने के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि इसे दोनों देशों की मजबूती के रूप में देखा जाना चाहिए। बादल ने आश्वस्त किया कि इस उद्देश्य के लिए अधोसंरचना विकास में उनकी सरकार हर संभव सहयोग और मदद मुहैया कराएगी।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें