पटना/मधेपुरा। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान ऎसे तो कई मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लम्बी कतारें देखी गई लेकिन शारीरिक रूप से अक्षम लोगों ने पूरे उत्साह के साथ मतदान केंद्रों का रूख किया।
मधेपुरा की मुरारी राय भले ही नेत्रहीन हों लेकिन वह मतदान के लिए सुबह ही मतदान केंद्र पर पहुंच गई। मधेपुरा विधानसभा क्षेत्र के शिनंदन प्रसाद मंडल उच्च विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर उन्होंने मताधिकार का उपयोग किया।
40 वर्षीया मुरारी ने कहा, ""मैं विकास को भले ही देख नहीं सकती लेकिन महसूस जरूर कर सकती हूं। विकास के लिए मतदान करना चाहिए और मैं इसीलिए आई हूं।"" इधर, पूर्णिया जिला मुख्यालय के एक मतदान केंद्र पर 90 वर्षीया एक महिला ने भी अपने पोते की मदद से व्हील चेयर पर आकर मताधिकार का इस्तेमाल किया।
इस महिला ने कहा कि वह अब तक कोई भी ऎसा चुनाव नहीं है जिसमें उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया और आगे भी मतदान करती रहेंगी।
राज्य में कई और स्थानों पर भी शारीरिक रूप से अक्षम लोगों ने मतदान किया। उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत 47 विधानसभा क्षेत्रों में गुरूवार को मतदान हो रहा है।
भारत समाचार
मतदान में आडे नहीं आई शारीरिक अक्षमता!





















