लंदन। गायिका लीजा मैरी प्रेस्ले महसूस कहती हैं कि वह अपने पूर्व पति व पॉप गायक माइकल जैक्सन की जिंदगी बचाने में मदद कर सकती थीं। लीजा कहती हैं कि वह जैक्सन की मौत से अब तक त्रस्त हैं।
वेबसाइट "कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम" के मुताबिक ओपराह विनफ्रे के साथ साक्षात्कार में लीजा ने कहा था कि यदि उन्हें पता होता कि जैक्सन इतने बीमार हैं तो वह उनका जीवन बचाने में मदद कर सकती थीं।
उन्होंने कहा, ""मैं जानती हूं कि यह सोचना भोलापन है कि मैं उनका जीवन बचा सकती थी लेकिन मैं ऎसा करना चाहती थी। मैं उन्हें फोन कर सकती थी। मैं उनसे पूछ सकती थी कि वह कैसे हैं। मैंने यह सब नहीं किया जिसका मुझे पछतावा है।""
लीजा ने जैक्सन से 1994 में विवाह किया था और उनकी शादी 1996 तक ही चल सकी।
भारत समाचार
जैक्सन की मौत से अब तक त्रस्त हैं लीजा





















