नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने पैसे लेकर समाचार छापने, चुनावों में धन-बल के बढ़ते रूझान और राजनीति के अपराधिकरण जैसे मसलों पर विचार-विमर्श करने के लिए सोमवार को यहां एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि निर्वाचन आयोग दो पृथक बैठकों में सभी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के साथ विचार विमर्श करेगा। नेता इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के इस्तेमाल से जुडे़ मसलों पर चर्चा कर सकते हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त एस.वाई.कुरैशी ने 26 सितम्बर को कहा था कि इस बैठक में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा।
भारत समाचार
निर्वाचन आयोग ने सर्वदलीय बैठक बुलाई





















