कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

पीएनबी अब एफडी पर ज्यादा ब्याज देगा

मुंबई। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने विभिन्न परिपक्वता अवधि वाली जमाओं पर ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की बढोतरी करने की घोषणा की है। नई दरें एक सितंबर से प्रभावी होगी। बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई सूचना में बैंक ने कहा कि 180 दिन से 270 दिन की मियादी जमा पर ब्याज दर 5.75 प्रतिशत से बढाकर 6 प्रतिशत कर दिया गया है, जबकि एक से दो वर्ष की सावधि जमा पर ब्याज दर सात प्रतिशत होगी। इस महीने की शुरूआत में बैंक ने अपनी प्रमुख उधारी दर पौने प्रतिशत तक बढाकर 11.75 प्रतिशत कर दी थी, जबकि विभिन्न परिपक्वता अवधि वाली जमाओं की ब्याज दर में चौथाई से पौने प्रतिशत की बढोतरी की। पीएनबी ने कहा कि वह एक सितम्बर से विशेष ब्याज दरों वाली पीएनबी दोगुना और पीएनबी लखपति नाम से दो विशेष जमा योजनाएं शुरू कर रहा है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें