कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मुंबई इंडियंस की पहली जीत

डरबन। केरोन पोलार्ड की बेहतरीन पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने चैपियंस लीग टी-20 में गयाना को 31 रन से पराजित किया। मुंबई अपने पहली जीत दर्ज करने के साथ ही सेमीफाइनल की उम्मीदें भी बनाए रखी। पोलार्ड ने महज 30 गेंदों पर 72 रन बनाए। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और चार विकेट के अनुसार पर 184 रनों का पहाड खडा कर डाला। जवाब में गयाना की टीम ने सुधरे खेल का प्रदर्शन किया भी लेकिन जीत से 31 रन की दूरी तब भी रह गई। मुंबई के लिए शुरूआत कप्तान सचिन तेंदुलकर और शिखर धवन ने की। सचिन उस लय में तो नहीं दिखे जिसके लिए वह जाने जाते है फिर भी उन्होंने धवन के साथ सुनिश्चित कर दिया कि मुंबई को वैसी शुरूआत मिले जिसकी दरकार थी। मुंबई की टूर्नामेंट में यह पहली जीत है। इससे पहले उसे अपने दो मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना था। दूसरी तरफ गयाना की यह लगातार दूसरी हर है। अपने पिछले मुकाबले में उसे रॉयल चैलेजर्स बेंगलूर के हाथों शिकस्त खानी पडी थी। पोलार्ड के अलावा सचिन ने (48) और शिखर धवन (39) ने भी आईपीएल उपविजेता मुंबई इंडियंस को चार विकेट पर 184 रन का मजबूत स्कोर खडा करने में योगदान दिया। यह स्कोर कैरेबियाई टीम के लिए बहुत बडा साबित हुआ और गयाना निर्धारित ओवरों में छह विकेट पर 153 रन ही बना सका। पराजित टीम की ओर से कप्तान रामनरेश सरवन ने सर्वाधिक 46 रन बनाए।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें