दुबइ। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अमीरात एनबीडी ने भारतीय ग्राहकों के धन को ऑनलाइन माध्यम से शीघ्र भारत हस्तांतरण के लिए एचडीएफसी बैंक के साथ समझौता किया है। समाचारों के मुताबिक अब भारतीय नागरिक इस सुविधा का लाभ उठाकर पैसे को सीधे एचडीएफसी के अपने बैंक खाते में हस्तांतरित कर सकेंगे।
पैसे के हस्तांतरण के लिए सोमवार से गुरूवार दोपहर 12 बजे तक हासिल सभी आग्रहों को उसी दिन निपटा दिया जाएगा। दोपहर बाद मिले आग्रहों को अगले कार्य दिवस पर निपटाया जाएगा। अमीरात एनबीडी के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी जमाल बिन ƒौलाटा ने कहा, ""इस सुविधा से हमारे भारतीय ग्राहक एचडीएफसी बैंक खातों को ऑनलाइन संचालित करने में सक्षम हो जाएंगे।"" उन्होंने कहा कि भारतीय न केवल अमीरात एनबीडी के सबसे ब़डे ग्राहक समूहों में एक हैं वरन वे अपने देश को भारी मात्रा में रकम भी भेजते हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक मंदी के दौर में वर्ष 2009 में कामगारों ने भारत को 55 अरब डॉलर की रकम भेजी। इनमें से काफी अधिक मात्रा ख़ाडी के देशों से भेजी गई।





















