कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

चैपियंस ट्राफी : श्रीलंका-दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला आज

सेचुरियन, 22 सितंबर। आज आईसीसी चैपियंस ट्राफी का पहला मैच श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा। दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका दोनों ही जानते है कि शुरूआती मुकाबला हारना उनके लिए घातक हो सकता है। क्योकि एक हार उनके उसके सेमीफाइनल में पहुंचने के अरमानों पर पानी फेर सकता है। फिलहाल एक सरसरी तौर पर देखे तो दोनों ही टीमें दमदार लग रही है। लेकिन मेजबान दक्षिण अफ्रीका को अपनी जमीन पर खेलने का फायदा मिल सकता है।
दक्षिण अफ्रीका की टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी में तमाम ताकत रखने के बावजूद बडे टूर्नामेंट में उडखडा जाती है। उस पर लंबे समय से चोकर्स का ठप्पा चिपका हुआ है। कप्तान ग्रीम स्मिथ की पूरी कोशिश करेगी कि सेचुरियन में होने वाले समूह "बी" के इस मुकाबले में उनकी टीम श्रीलंका के खिलाफ विजयी शुरूआत करें। हालांकि श्रीलंकाई टीम के खिलाडियों का कॉम्पैक कप में फाइनल में भारत के हाथों मिली हार के कारण निश्चित तौर पर थोडा मनोबल गिरा होगा। लेकिन श्रीलंकाई टीम को जबर्दस्त वापसी के लिए जाना जाता है। बल्लेबाजी के अलावा इस टीम की गेंदबाजी भी कमाल की है।
तेज गेंदबाजों में नुवान कुलशेखरा, थिलन तुषारा जैसे गेंदबाज अभी शानदार फार्म मे है। वहीं स्पिन विभाग में तो इसके पास दुनिया के दो दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीघरन और अजंता मेडिस है और अगर इनका दिन रहा तो कोई भी बडे आराम से श्रीलंका के सामने घुटने टेक सकती है। वैसे भी दक्षिण अफ्रीका बल्लेबाज स्पिन खेलने में कमजोर माने जाते है ऎसे में मेजबान कप्तान स्मिथ को श्रीलंका के इन दो घारदार हथियारों से सर्तक रहना होगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें