कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

विमान आपात स्थिति में उतराने की जांच शुरू

तिरूवनंतपुरम। सऊदी अरब जा रहे एयर इंडिया के एक विमान को तिरूवनंतपुरम के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारे जाने की घटना की जांच बुधवार रात को शुरू कर दी गई। बुधवार को शाम छह बजे इस विमान ने सऊदी अरब के दमम जाने के उ़डान भरी थी लेकिन विमान के दरवाजे में खराबी की सूचना मिलने के बाद इसे 40 मिनट में ही आपात स्थिति में हवाई अड्डे पर वापस उतारना प़डा था। एयर इंडिया के स्टेशन प्रबंधक के. डी. शिवनाथ ने> कहा कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के अधिकारी जांच के लिए यहां पहुंच गए हैं। शिवनाथ ने कहा, ""हमारे इंजीनियरों ने जांच शुरू कर दी है। जब भी कोई घटना होती है तो इस तरह की सामान्य जांच की जाती है।"" इस ए-330 विमान में दो नवजात शिशुओं सहित कुल 82 यात्री मौजूद थे।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें