कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

औद्योगिक उत्पादन की दर 17.6 प्रतिशत हुई

नई दिल्ली। देश में औद्योगिक उत्पादन की दर अप्रैल में लगातार सातवें महीने बढ़कर 17.6 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गई। शुक्रवार को जारी आंक़डों के मुताबिक निर्यात और आधारभूत उद्योगों पर खर्च बढ़ने के कारण पिछले साल के मुकाबले यह बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

अप्रैल में निर्माण क्षेत्र की विकास दर पिछले साल के मुकाबले 19.4 प्रतिशत बढ़ी है। खनन क्षेत्र में उत्पादन 11.4 प्रतिशत और ऊर्जा क्षेत्र में उत्पादन 6 प्रतिशत की दर से बढ़ा है। टिकाऊ वस्तुओं का उत्पादन 37 प्रतिशत की दर से बढ़ा है जबकि मार्च में यह 32 प्रतिशत की दर से बढ़ा था। पूंजीगत वस्तुओं के उत्पादन में 72.8 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी हुई है, यह वृद्धि पिछले साल कमजोर उत्पादन रहने के कारण आई है। केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने कहा है कि औद्योगिक उत्पादन के आंक़डे उत्साहजनक हैं। उन्होंने कहा, ""विकास के संबंध में मेरी भूख असीमित है, यदि यह विकास 20 प्रतिशत होता तो मैं ज्यादा खुश होता।"" फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के महासचिव अमित मित्रा ने कहा, ""मुझे लगता है कि आने वाले महीनों में औद्योगिक क्षेत्र में कुछ समायोजन होगा लेकिन संम्पूर्ण क्षेत्र की विकास दर बनी रहेगी।"" मित्रा ने कहा, ""औद्योगिक क्षेत्र में लगातार बढ़ोतरी के चलते वर्ष 2010-11 में सकल घरेलू उत्पाद की विकास दर 8.5 प्रतिशत के लक्ष्य को प्राप्त कर लेगी।""  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें