कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

नाराज रणधीर का साई कार्यकारिणी से इस्तीफा

नई दिल्ली। खेल मंत्रालय द्वारा रविवार को आयोजित राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह के लिए आमंत्रित नहीं किए जाने से नाराज भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के महासचिव रणधीर सिंह ने मंगलवार को विरोधस्वरूप भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की कार्यकारिणी से इस्तीफा दे दिया। रणधीर ने कहा कि खेल मंत्रालय ने उनके साथ जानबूझकर ऎसा बर्ताव किया है क्योंकि उन्होंने खेल प्रशासकों की उम्र और कार्यअवधि को लेकर सरकार द्वारा जारी निर्देशों का विरोध किया था। रणधीर ने साई के महानिदेशक को लिखे पत्र में अपने इस्तीफा का जिक्र किया। रणधीर ने लिखा, ""मैं तत्काल प्रभाव से साई की कार्यकारिणी से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं पहले कई बार राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह के लिए आमंत्रित किया जा चुका हूं लेकिन इस बार मुझे जानबूझकर इस समारोह के लिए आमंत्रित नहीं किया गया।""

रणधीर ने कहा कि वह मंत्रालय की ओर से इस तरह के व्यवहार की आशा कर रहे थे। बकौल रणधीर, ""अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति का सदस्य होने के नाते मेरा कर्तव्य ओलंपिक चार्टर के हितों की रक्षा करना है। ओलंपिक चार्टर राष्ट्रीय ओलंपिक संघों और उनसे संबद्ध इकाइयों की स्वायत्तता का समर्थन करता है।"" ""इस लिहाज से सरकार के निर्देशों को लेकर मेरा विरोध जायज था और मैं आगे भी आईओए, ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया और आईओसी के सदस्य के तौर पर सरकार के इस तरह के कदमों का विरोध करता रहूंगा।""

अन्य खबरें

अन्य खबरें