लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में सोमवार को 12 वर्षीय छात्रा के साथ कथित रूप से स्कूल में बलात्कार किया गया और इसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रोशननगर मुहल्ला निवासी छात्रा की मां ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के साथ भारतीय ज्ञान स्थली स्कूल में बलात्कार किया गया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। छात्रा कक्षा छह में पढ़ती थी। छात्रा की मां ने संवाददाताओं को बताया, ""मुझे स्कूल से फोन आया कि मेरी बेटी की तबियत बिग़ड गई है। कुछ समय बाद स्कूल की दो महिला कर्मचारी मेरी बेटी को घर छो़ड गई। उस समय मेरी बेटी खून से लथपथ थी।
"" छात्रा की मां के मुताबिक जिस समय उनकी बेटी को घर लाया गया, वह स्कूल की ड्रेस नहीं, दूसरे कप़डे पहनी थी। उन्होंने बताया, ""मैंने अपनी बेटी की हालत के बारे में उन महिला कर्मचारियों से पूछा तो उन्होंने कहा कि चिंता करने की कोई बात नहीं है। उसका स्कूल बैग जल्दी घर भेज दिया जाएगा।"" जिला के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) लाल बहादुर ने आईएएनएस को बताया, ""अभी केवल मैं इतना कह सकता हूं कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मामले की गहन जांच की जा रही है।"" पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना के बाद स्कूल की इमारत को सील कर दिया गया है।
भारत समाचार
स्कूल में बलात्कार के बाद छात्रा की मौत





















