जम्मू कश्मीर में वायु सेना का हैलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त
Oct 29, 2009 9:38 PM
जम्मू। जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में वायु सेना का एक हैलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो कर चेनाब नदी में गिर गया। उपायुक्त शरीफूद्दीन ने बताया कि इस दुर्घटना में किसी की मौत होने की जानकारी अभी नहीं मिली है लेकिन इसकी आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि यह हैलिकॉप्टर अपनी नियमित उ़डान पर था तथा चेनाब के ऊपर काफी नीचे उ़ड रहा था। चेनाब के पुल की एक केबल में हैलिकॉप्टर फंस कर दुर्घनाग्रस्त हो गया तथा त्रिनगेल में बगलिहार पनबिजली परियोजना के जलाशय में गिर गया। हैलिकॉप्टर किश्तव़ाड जिले के नवापची इलाके से लौट रहा था। उसमें कुल कितने लोग सवार थे इसका अभी पता नहीं चल पाया है। सेना व पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। वायु सेना पह़ाडों से घिरे नवापाची क्षेत्र में तैनात अपने सैनिकों के लिए राशन, हथियार व गोला बारूद पहुंचाती है।