कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

रिजर्व बैंक ने प्रमुख दरें बढ़ाई

मुम्बई। उच्चा महंगाई दर पर काबू पाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मंगलवार को अपनी मौद्रिक समीक्षा नीति में प्रमुख दरों में 25 आधार अंकों की वृद्धि की घोषणा की। बैंक ने हालांकि यह संकेत दिया कि निकट भविष्य में दरों में और वृद्धि नहीं की जाएगी।
आरबीआई ने रेपो दर में 25 आधार अंकों की वृद्धि करते हुए उसे 6.25 फीसदी कर दिया है जबकि रिवर्स रेपो दर को पांच फीसदी से बढ़ाकर 5.25 फीसदी करने की घोषणा की गई है। नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
रिजर्व बैंक के गवर्नर डी. सुब्बाराव ने कहा, ""वर्तमान विकास दर और मुद्रास्फीति की दर को ध्यान में रखते हुए आरबीआई का मानना है कि आने वाले निकट भविष्य में दर अपेक्षाकृत निम्न स्तर पर रहेगा।""
आरबीआई ने सोमवार को कहा था कि उच्चा ब्याज दरों में कमी लाने के लिए मुद्रास्फीति की वर्तमान दर में कमी लाने की जरूरत है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें