नई दिल्ली। आयकर विभाग ने गुरूवार को दिल्ली एवं नोएडा में बिल्डरों के ठिकानों पर छापे मारे हैं। इनके अलावा गु़डगांव, मेरठ, हरदोई व गोवा में भी बिल्डरों पर आयकर छापे मारे गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग ने पारस ग्रुप के 35 ठिकानों और गॉडविन के 15 ठिकानों पर छापे मारे हैं। इसके अलावा आयकर विभाग ने गार्डनिया ग्रुप के दफ्तर भी छापा मारा है। आयकर विभाग की इस कार्रवाई से बिल्डरों में अफरा-तफरी मची हुई है। आयकर दल अब तक बिल्डरों के कुल 65 ठिकानों पर छापेमारे की कार्रवाई कर चुका है और उसके कार्रवाई अभी जारी है।
भारत समाचार
दिल्ली-यूपी में बिल्डरों पर आयकर छापे





















