कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

टाटा लाया किफायती वाटर प्यूरी फायर

मुबई । आम लोगो के लिए लखटकियाकार नैनो पेश कर पूरी दुनिया में वाहवाही लूट रहे टाटा समूह ने देश के अल्प आय वर्ग को ध्यान में रखते हुए आज किफायती दाम की वाटर प्यूरी फायर स्वच्छ पेश किया । टाटा केमिकल्स द्वारा स्वेदश में विकसित 19 लीटर क्षमता वाली पानी साफ करने की मशीन स्वच्छ अल्प आय वर्ग विशेषकर ग्रामीणों को ध्यान मे रखकर बनाई गई है ताकि गरीबो को भी पीने के लिए साफ पानी उपलब्ध हो सके ।
इस मशीन में सिल्वर नैनो पर आधाररित ऎसी तकनीकी इस्तेमाल की गयी है जिसमें तीन हजार लीटर पानी को साफ करने के बाद वह काम करना बंद कर देगी इसके बाद उसका फिल्टर बदलना पडेगा। टाटा समूह के कार्यकारिणी निदेशक आर गोपाल कृष्णन और टाटा केमिकल्स के मुख्य कार्यकारी अधिरकारी आर मुकुदन ने यहा इसे पेश करने के बाद संवाददाओं को बताया कि इस मशीन को टाटा केमिकल्स टाटा कंसलटेसी सर्विसेस तथा टाइटन टाटा रिसर्च एण्ड डेवलमेन्ट सेटर पुणे ने सयुक्त रूप से बनाया हैँ उन्होने कहा कि इस मंशीन की विशेषता यह है कि इसे बिजली और चलते पानी की आवश्यकता नही है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें