गोण्डा। उत्तर प्रेदश के गोण्डा जिले में मंगलवार को हुई दो स़डक हादसों में तीन युवको की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना कोतवाली देहात इलाके के खोरहंसा गांव के पास गोण्डा- फैजाबाद राजमार्ग पर फैजाबाद से आ रहे एक टैंकर ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार सुरेन्द्र (25) व सेंतू तिवारी (26) की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी घटना में जिले के थाना परसपुर स्थित मार्ग पर साइकिल सवार एक युवक को सामने से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे साइकिल सवार असगर (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टस के लिए भेज दिया है।
भारत समाचार
स़डक हादसों में तीन की मौत





















