कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

भारत का शानदार प्रदर्शन जारी, 4 स्वर्ण, 3 कांस्य पदक जीते

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाç़डयों का शानदार प्रदर्शन छठे दिन भी जारी रहा। शनिवार को भारतीय खिलाç़डयों ने चार स्वर्ण और तीन कांस्य पदकों पर कब्जा किया। फ्रीस्टाइल कुश्ती में भारत ने शनिवार को दो स्वर्ण पदक जीते।

60 किलोग्राम वर्ग फ्रीस्टाइल कुश्ती में योगेश्वर दत्त ने और 75 किलोग्राम वर्ग में नरसिंह यादव ने भारत को स्वर्ण पदक दिलाए। योगेश्वर दत्त ने कनाडा के जेम्स मेंचिनी को हराया। इंग्लैंड के ग्रैपलर साशा मेडयार्चिक ने नाइजीरिया के अमास डेनियन को हराकर कांस्य पदक जीता निशानेबाजी स्पर्धाओं में भारत ने दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीते। इन खेलों में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए भारत के स्टार निशानेबाज गगन नारंग ने 50 मीटर राइफल की 3 पोजीशन स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया। इन खेलों में उनका यह चौथा स्वर्ण है। पुरूषों की 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल युगल स्पर्धा में भारत के विजय कुमार और हरप्रीत सिंह की जो़डी ने न्यूजीलैंड और सिंगापुर के निशानेबाजों को पीछे छो़डते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में इन दोनों ने संयुक्त रूप से 1159 अंक हासिल किए। न्यूजीलैंड इस स्पर्धा में दूसरे स्थान पर रहा और उसे रजत पदक से संतोष करना प़डा। कीवी जो़डी ने 1140 अंक हासिल किए। सिंगापुर की जो़डी ने 1139 अंक हासिल करके कांस्य पदक अपने नाम किया। भारत की यह जो़डी नौ अंकों के फासले से इस स्पर्धा का विश्व रिकॉर्ड बनाने से चूक गई। वर्ष 1994 के विक्टोरिया (कनाडा) राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के ही जसपाल राणा और अशोक पंडित की जो़डी ने इसी स्पर्धा में 1168 अंक हासिल करके विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इतना ही नहीं, भारत ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (युगल) स्पर्धा में भी कांस्य पदक हासिल किया है। भारत की सोमा शिरूर और कविता यादव की जो़डी ने कुल 785 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया जबकि इस स्पर्धा का स्वर्ण मलेशिया को मिला। भारतीय खिलाडियों ने 10 और 20 रैपिड फायर दौर में अच्छे अंक जुटाए लेकिन 30 और 40 के दौर में वे पिछ़ड गईं। भारतीय खिलाç़डयों ने शुरूआती चार दौर में 197, 197, 195 और 195 का स्कोर हासिल किया। इस तरह वे कुल 785 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। मलेशिया की एमएच नुरासुरी और हुलिम नूर की जो़डी ने कुल 793 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया जबकि सिंगापुर की शेव जियांग जेसमिन और चेंग जियान हुआन की जो़डी ने 790 अंकों के साथ रजत पदक जीता। उधर, पुरूषों की 20 किलोमीटर पैदल चाल में भारत के हरमिंदर सिंह ने सबको चौंकाते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। 26 साल के हरमिंदर ने एक घंटा 23 मिनट और 27 सेकेंड की अवधि के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इस तरह से भारत की झोली में कांस्य पदक गया। आस्ट्रेलिया के जैरेड टैलेंट ने एक घंटा 22 मिनट और 18 सेकेंड के साथ स्वर्ण पदक जीता। आस्ट्रेलिया के ही ल्यूक एडम्स ने एक घंटा 22 मिनटर 31 सेकेंड के साथ रजत पदक अपने नाम किया। टैलेंट ने बीजिंग ओलम्पिक में दो स्वर्ण जीते थे। महिलाओं की पैदल चाल स्पर्धा में भारत को निराशा हाथ लगी।

रानी यादव छठे और संख्या जौली आठवें स्थान पर रहीं। महिलाओं की स्पर्धा का स्वर्ण इंग्लैंड की जो जैक्सन के नाम रहा। टेबल टेनिस की पुरूष टीम स्पर्धा में भारत ने नाइजीरिया को 3-0 से हराकर कांस्य पदक जीता। भारतीय टीम को शुक्रवार रात इंग्लैंड से हार का सामना करना प़डा था। परंतु यमुना स्पोट्र्स कॉम्लेक्स में शनिवार को नाइजीरिया के खिलाफ भारतीय पुरूषों ने कोई चूक नहीं की। विश्व में 40वीं वरीयता वाले खिल़ाडी सारथ कमल ने अरूना आकिनादे को 11-7, 11-4, 11-3 से पराजित किया। भारत के एक अन्य खिल़ाडी एंथनी अमलराज ने मंडे मेरोतुहान को 11-4, 11-7, 11-4 से मात दी। इसी के साथ तीसरे मुकाबले में अभिषेक रविचंद्रन ने सेउन आजेतुनमोबी को 14-16, 11-6, 11-8, 11-7 से हराया। जीत से उत्साहित भारतीय टीम के मुख्य कोच मैसिनो कांस्ताटिंनी ने कहा, ""हमें फाइनल में पहुंचने की उम्मीद थी लेकिन मैं कांस्य से भी खुश हूं।""

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें