कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

परोपकार कार्यो के लिए सम्मानित होंगे ब्रांड

लंदन। ब्रिटिश हास्य अभिनेता रसेल ब्रांड को महिलाओं के कैंसर से बचाव के लिए किए जाने वाले कार्यो में योगदान के लिए अगले महीने लास एंजेलिस में सम्मानित किया जाएगा।

वेबसाइट "कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम" के मुताबिक ब्रांड के बचपन में उनकी मां बारबरा तीन बार बीमार प़डी थीं, तभी से वे महिलाओं के कैंसर से बचाव की दिशा में काम कर रहे हैं। ब्रांड चार दिसम्बर को क्लब नोकिया में आयोजित होने वाले "वैरायटी" पत्रिका के "पॉवर ऑफ कॉमेडी" कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि होंगे। कार्यक्रम में हास्य कलाकार सराह सिल्वरमैन और बॉब सैगेट अपनी प्रस्तुति देंगे। इससे होने वाली वाली कमाई महिलाओं के कैंसर शोध के लिए कोष इकट्ठा करने वाली "नोरीन फ्रैजर फाउंडेशन" की "मैन फॉर वुमैन नाउ" पहल के लिए दी जाएगी।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें