कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अमित शाह की जमानत के खिलाफ सीबीआई उच्चतम न्यायालय में

नई दिल्ली। सीबीआई ने पूर्व मंत्री अमित शाह को गुजरात उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर उनकी जमानत रद्द करने और मामले की त्वरित सुनवाई की मांग की है। शाह को शुक्रवार को गुजरात हाईकोर्ट से जमानत मिली है।
जांच एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जमानत के खिलाफ उच्चतम न्यायालय जाने का फैसला किए जाने के बाद याचिका कल रात साढे दस बजे डिप्टी रजिस्ट्रार के कार्यालय में जमा की गई। उच्च न्यायालय ने सीबीआई का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ वकील केटीएस तुलसी याचिका दाखिल करने के समय जांच एजेंसी के अधिकारियों के साथ थे। न्यायालय में सोमवार से दीपाली का अवकाश है और डिप्टी रजिस्ट्रार न्यायालय के अवकाश अधिकारी है। ऎसी संभावना है कि याचिका आज अवकाशकालीन पीठ केसमक्ष लाई जा सकती है।
उल्लेखनीय है कि गुजरात उच्च न्यायालय ने सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड मामले में तीन महीना पहले गिरफ्तार शाह को कल जमानत दे दी थी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें