नई दिल्ली। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को प्रोफेसर की उपाधि मिल गई है।
सचिन को यह सम्मान भारतीय टीम के कोच गुरू गैरी कस्र्टन ने दिया है। अपने कोचिंग स्टाइल से सभी का दिल जीतने वाले गुरू गैरी सचिन की बल्लेबाज समझ के फैन है। सचिन को वे बल्लेबाजी का एक प्रोफेसर मानते है, जिसके पास बल्लेबाजी की इतनी बारीक जानकारी है जो शायद ही किसी के पास हो। गैरी को लगता है कि सचिन बल्लेबाजी की चलते फिरती किताब है, जिनकों देख कर ही युवा खिलाडी बुलंदियों को छु सकते है। गैरी का सचिन के बारे में कहना है कि मुझे लगता है कि सचिन बल्लेबाजी के प्रोफेसर है, उन्हें अपनी बल्लेबाजी के बारे छोटी से छोटी चीज पता है। मुझे तो सिर्फ एक दोस्त के रूप में इस्तेमाल करते है और मुझे उनके साथ काम करना बेहद पसंद है। गैरी की माने, तो सचिन एक ऎसे स्टूडेंट है, जो पूरी किताब पढकर परीक्षा में बैठता है और गलती का कोई मौका ही नहीं छोडता। कस्र्टन कहते है कि मास्टर कभी भी नैट प्रैक्टिस तब तक खत्म नहीं करते, जब तक उन्हें यह नहीं लगे की बस कुछ सही है।
भारत समाचार
क्रिकेट के प्रोफेसर है सचिन





















