मुंबई। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम कई सारे रिकार्ड है पर सचिन आज भी जब मैदान पर सिर्फ खेलने के लिए उतरते है। यह सोचकर नहीं उतरते कि एक और रिकार्ड अपने नाम करना है।
कैमरा कंपनी कैनन के एक समारोह के दौरान सचिन ने कहा। न्यूजीलैड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सचिन 50वां शतक अपने नाम कर सकते है।
सचिन का 50वां टेस्ट शतक इसी साल लगाने की संभावना ज्यादा है। यह साल समाप्त होने में सिर्फ दो महीने शेष बचे है। भारत और न्यूजीलैड टीम के बीच पहला टेस्ट मुकाबला चार नवंबर से अहमदाबाद में खेला जाएगा।
सचिन इस समय जिस फार्म में है उसे देखकर लगता है कि कीवी टीम के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट में ही वो प्रशंसकों को ये तोहफा दे देगें।
सचिन ने 2010 में छह टेस्ट और एक वनडे शतक लगाया है, जिसमें से तीन दोहरें शतक है। दो बार वो सैकडे के बिल्कुल करीब पहुंचकर आउट हुए। सचिन ने इसी साल 97.69 की बेहतरीन औसत से नौ टेस्ट मैचों में 1270 रन बनाए है।
भारत समाचार
निगाहें सचिन के 50वें शतक पर





















