प्रीटोरिया। क्रिकेट के सबसे बेहतरीन क्षेत्ररक्षकों में गिने जाने वाले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व टेस्ट खिल़ाडी जान्टी रोड्स 2011 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए केन्या की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को प्रशिक्षित करेंगे।
केन्याई टीम को प्रीटोरिया स्थित हाई परफॉरमेंट सेंटर में तीन सप्ताह तक प्रशिक्षण दिया जाएगा और इस दौरान रोड्स विशेष कोच के तौर पर टीम के मुख्य कोच एडलिन बेपटिस्टे की मदद करेंगे।
41 वर्षीय रोड्स के पास दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्लब मुंबई इंडियंस के साथ काम करने का अनुभव है। रोड्स ने टेस्ट मैचों से 2000 में और एकदिवसीय मैचों से 2003 में संन्यास लिया था।
क्रिकेट केन्या के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम सीयर्स ने कहा, ""रोड्स को 2011 विश्व कप की तैयारियों के लिए अपने साथ जो़डकर हम बहुत खुश हैं। उनकी क्रिकेट जगत में बहुत ख्याति है। हमें उम्मीद है कि तीन सप्ताह में वह हमारे खिलाडियों को काफी कुछ सिखाएंगे।""
भारत समाचार
विशेष प्रशिक्षक के तौर पर केन्याई टीम से जु़डे रोड्स




















