नई दिल्ली। बॉलीवुड के फिल्म अभिनेता सलमान खान द्वारा मुंबई हमलों पर दिए अपने विवादास्पद बयान व माइक्र ो ब्लागिंग वेबसाइट टि्वटर से नाता तो़डने के बाद सलमान अब वापस टि्वटिंग की दुनिया में लौट आए है। इस की घोषणा करते हुए सलमान ने ट्वीट किया कि कमाल करते हो यार। टि्वटर पर मेरी वापसी की तमन्ना रखने वालों आपको बहुत धन्यवाद और इसे छोडने के लिए मैं आपसे माफी मांगता हूòं। फिल्म दबंग की सफलता के बाद सलमान चर्चा में चल रहे है। सलमान का कहना है कि जब भी वह कुछ ट्वीट करते है तो इससे उसके मित्र और परिवार वाले डर जाते है। फिल्म दबंग में चुलबुल पांडे की भूमिका निभाने वाले सलमान ने टि्वटर पर फोटो डालकर दिखाया कि राजो यानी सोनाक्षी सिन्हा अपनी उंगलियों पर उनकी फोटो बना रही है।
भारत समाचार
टि्वटर की दुनिया में सलमान की वापसी





















