गुआंगझोउ। भारत की सानिया मिर्जा और रूमानिया की उनकी जो़डीदार एडिना गोलोवित्स ने 220,000 डॉलर इनामी गुआंगझोउ इंटरनेशनल विमेंस ओपन टेनिस टूर्नामेंट का महिलाओं का एकल खिताब जीत लिया है।
सानिया-गोलोवित्स ने रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में चीन की जिनयुन हान और वान्टिंग लियू की जो़डी को 7-5, 6-3 से परााजित किया। इस तरह सानिया-गोलोवित्स को पुरस्कार के तौर पर 11,000 डॉलर और 280 डब्ल्यूटीए अंक प्राप्त हुए। सानिया-गोलोवित्स की जो़डी युक्रेन की ओल्गा सावचुक और थाईलैंड की तामारीन तानासुगर्न की जो़डी को 6-3, 6-0 से हराकर फाइनल में पहुंची थी। सानिया इस टूर्नामेंट के एकल मुकाबलों के क्वार्टर फाइनल में पहुंची थीं।
भारत समाचार
गुआंगझोउ ओपन: सानिया-गोलोवित्स को खिताब





















