कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

ग्रेज एनाटोमी में नहीं लौटेंगी कैथरीन

लास एंजेलिस। अमेरिकी अभिनेत्री कैथरीन हीगल की टेलीविजन श्रंृखला "ग्रेज एनाटोमी" में वापसी की कोई योजना नहीं है। वैसे उन्हें इस शो के उनके किरदार की याद सताती है। वेबसाइट "एमटीवी डॉट कॉम" के मुताबिक कैथरीन ने संगीतकार जोश केली से विवाह किया है। वह 20 महीने की नैलीघ को गोद लेने के बाद उसकी परवरिश की खातिर 2010 की शुरूआत में इस शो से अलग हो गई थीं। वैसे वह शो के उनके किरदार ईजी स्टीफेंस को याद करती हैं लेकिन उनका इसमें वापसी का कोई इरादा नहीं है। कैथरीन कहती हैं कि वह अपने किरदार को बहुत याद करती हैं लेकिन उनके लिए वह अध्याय समाप्त हो गया है हालांकि उनके लिए इससे दूर होना बेहद मुश्किल था।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें