कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

खेल से पहले सानिया की पीठ में चोट

नई दिल्ली। शीर्ष अंतरराष्ट्रीय स्टार खिलाडियों के हटने से बेरौनक हो रही दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों को एक और करारा झटका लग सकता है क्योकि भारत की पदक की प्रबल दावेदार टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की पीठ में चोट है। सानिया के करियर कलाई की चोट से काफी प्रभावित रहा है, लेकिन वह अपने फिजियो डॉक्टर जतिन चौधरी की मदद से इस चोट से उबरने में सफल रही है जो सुर्इयों की मदद से इलाज करते है। हाल में उन्होंने अपना नौवां डब्ल्यूटीए युगल खिताब हासिल किया था, जिससे उनकी रैकिंग में भी सुधार हुआ है। सानिया ने टि्वटर पर लिखा है कि साढे तीन महीने बाद भारत लौटी हूं, बहुत अच्छा लग रहा है। पीठ में थोडी चोट है, इलाज कराना पडेगा और राष्ट्रमंडल खेलों के लिए तैयार होना है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें