भारत समाचार
सोरेन का माओवादी नेता किशनजी से गुपचुप संपर्क

हालांकि सोरेन का किशनजी से संपर्क करने का राज साफ नहीं हो पाया है। माओवादियों ने हाल ही में हुए चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा को 18 में से 6 पर जीत दिलाई है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि सोरेन ने किशनजी से माओवादी मुद्दे पर सुलह करने के लिए संपर्क साधा। यह भी हो सकता है कि झारखंड विधानसभा चुनावों में जेएमएम और माओवादियों के बीच कथित राजनीतिक समझ को आगे बढ़ाने की यह एक प्रक्रिया हो। मगर दूसरी ओर किशनजी ने चेतावनी दी है कि अगर सिक्योरिट फोर्स ने ऑपरेशन शुरू कर दिया तो साल 2010 खूनी साल हो जाएगा। ज्ञात रहे माओवादी हिंसा में बीते साल 15 नवंबर तक करीब 770 नागरिकों और सुरक्षाबलों की जानें गई थीं। चार सालों में यह सबसे ज्यादा मौतें हैं। अकेले झारखंड में ही साल 2006 से अब तक 1,885 हिंसा की वारदात हो चुकी हैं।




















