कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सानिया का वादा, देश के लिए जीतूंगी स्वर्ण पदक

नई दिल्ली। भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा ने राष्ट्रमंडल खेलों की टेनिस प्रतियोगिता के महिला एकल फाइनल में जगह बना ली है।
दूसरी वरीयता प्राप्त सानिया ने वादा किया है कि वह देश के> लिए स्वर्ण पदक जीतेगी। सानिया ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा है कि पिछडने के बाद जिस तरह मैंने संघर्ष करते हुए वापसी की ओर फिर जीत हासिल की थी और उसे हराने के लिए मुझे अपनी तरफ से विशेष प्रयास करना पडा। सानिया ने शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया की ओलीविया रोगोवस्का के खिलाफ पिछडने के बाद वापसी करते हुए 1-6, 6-4, 6-4 से पराजित कर फाइनल में स्थान बनाया। सानिया ने कहा कि कल होने वाला मुकाबला मेरे करियर का बहुत ही अहम है। हालांकि हर मैच हमारे लिए बडा होता है लेकिन देश के लिए स्वर्ण पदक मुकाबले में खेलना और वह भी अपने दर्शकों के सामने खेलना निश्चित रूप से एक बडा अवसर होगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें