भुवनेश्वर। उ़डीसा में जाजपुर जिले से लापता टाटा स्टील के इंजीनियर की तलाश का अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि कंपनी में सिविल इंजीनियर 35 वर्षीय अब्दुल सलीम गोबरघाटी गांव की टाटा स्टील पुनर्वास कॉलोनी से शुक्रवार को लापता हो गए थे। उनका वाहन उसी इलाके में मिला है। पुलिस अधीक्षक डी. एस. कुट्टी ने बताया, ""सलीम जब कई घंटों बाद भी नहीं लौटे तो, उनके चालक ने इसकी जानकारी उनके दफ्तर को दी।"" कंपनी द्वारा स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद सलीम की तलाश शुरू कर दी गई। कुट्टी ने कहा, ""कंपनी के अधिकारियों को उनके अपहरण्
भारत समाचार
उ़डीसा में लापता इंजीनियर की तलाश शुरू





















